फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा मंदिर से दुकानें हटवाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दलित पिछड़ा वर्ग महासभा की बैैठक में भूरा देव मंदिर के पास स्थित अस्थाई दुकानों को हटाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर कहा कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों गरीब लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड स्थित शिविर कार्यालय में आयोजित बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप बोहत्रा ने कहा कि भूरा देव मंदिर के पास स्थित अस्थाई दुकानों पर ग्राम नागल माफी के दलित परिवारों के लोग फूल, प्रसाद बेचने का कार्य अपने पूर्वजों के समय से करते चले आ रहे हैं। अब प्रशासनिक अधिकारियों ने इन अस्थाई झोपड़ीनुमा दुकानों को तुड़वा दिया है। इस वजह से सैकड़ों गरीब परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में इन अस्थाई दुकानों को सही ठहराया गया था और भूरा देव के पास बनी पक्की दुकानों को अवैध करार दिया था। अब अस्थाई दुकानों को तोडे़ जाने से गरीब लोगों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भेजकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अध्यक्षता संजय सैनी और संचालन अश्वनी ने किया। शिवम कश्यप आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें