सहारनपुर। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर के प्रधानाचार्य एके मोहन ने स्टाफ को साथ लेकर जरूरतमंदों की मदद की। सबसे पहले वह स्टाफ के साथ बेहट बस अड्डा स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे। यहां कुष्ठ पीड़ितों को खाद्य सामग्री भेंट की गई। इसके बाद वह नीलकंठ विहार स्थित दृष्टि बाधित बच्चों के विद्यालय पहुंचे। यहां भी बच्चों के लिए खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान भेंट किया। प्रधानाचार्य एके मोहन ने बताया कि भेंट किया गया सामन स्टाफ और बच्चों के द्वारा इकट्ठा किया गया था। उनके साथ अनुपमा शर्मा, उषा गुप्ता, पूजा भारद्वाज, ओपी जोशी, संदीप सिंह आदि रहे।
स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
सहारनपुर। मैरी डेल एकेडमी के बच्चों ने शुक्रवार को पंजाबी बाग और हकीकतनगर क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। बच्चों ने लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की। रैली को सफल बनाने में प्रधानाचार्य रश्मि टैरेंस, पार्षद गीता चौहान, पूजा गिल्होत्रा, कविता सिंघल, आकांक्षा, सरिता, मोनिका, रितु, रिंकी, मीना, हरप्रीत, अर्चना, मनीषा आदि का सहयोग रहा।