फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए खरीदार, अब 20 मार्च को होगी प्लाट की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध खनन के बकाएदारी मामले में जारी आरसी की वसूली को लेकर कुर्क किए गए अमित जैन के महावीर कालोनी स्थित प्लाट की नीलामी बोलीदाताओं के नहीं आने से संपन्न नहीं हो सकी। तहसील ने अब नीलामी तारीख 20 मार्च रखी है।
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में जारी आरसी की वसूली को लेकर अमित जैन का महावीर कालोनी और पार्श्वनाथ सिटी स्थित संपत्तियों को तहसील ने कुर्क कर लिया था। तहसील ने महावीर कालोनी स्थित संपत्ति की नीलामी के लिए 17 फरवरी और पार्श्वनाथ सिटी स्थित प्लाट की नीलामी के लिए 23 फरवरी की तारीख लगाई थी। शनिवार को महावीर कालोनी स्थित संपत्ति की नीलामी होनी थी। इसमें 227.61 वर्ग मीटर प्लाट सहित एक अन्य संपत्ति शामिल है।
उप जिलाधिकारी सदर संगीता ने बताया कि शनिवार को इस संपत्ति की नीलामी लगा रखी थी, लेकिन कोई बोलीदाता उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते अब इसकी नीलामी के लिए 20 मार्च की तारीख नियत की गई है। बता दें कि अमित जैन नीलामी को रुकवाने के लिए कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं। उनका कहना है कि कमिश्नर के यहां चल रहे वाद के निर्णय होने तक उनकी संपत्तियों की नीलामी स्थगित कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें