रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली रोड रेलवे फाटक बंद होने के दौरान एक ट्रक चालक ने तेज गति से फाटक को पार करने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक की टक्कर से फाटक के दौरान बैरियर टूट गए।
रामपुर मनिहारान और सहारनपुर के बीच चुनैहटी फाटक नंबर 135 पर बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे हादसा हुआ। रामपुर मनिहारान की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी टक्कर मारकर दोनों बैरियर को तोड़ डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया। बाद में आरपीएफ टपरी ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया। फाटक के बैरियर टूटने के बाद सुबह जनता एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को कर्मचारियों ने फाटक के दोनों ओर लोहे की चेन डालकर निकाला। उसके बाद सुबह करीब दस बजे फाटक पर लगे बैरियरों को ठीक कराया गया।