फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन कॉलेज में शिक्षकों ने उ़ड़ाए चौके और छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेले के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाएं कराई गईं। क्रिकेट में शिक्षकों ने भी खूब चौके और चक्के उड़ाए। हालांकि शिक्षकों की टीम को गैर शिक्षक की टीम के आगे हार का सामना करना पड़ा। महिला शिक्षकों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस कराई गई।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षकों की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। योगेश ने 58, डॉ. वकुल बंसल ने 20 और अशोक शर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। गैर शिक्षक टीम की ओर से विवेक ने तीन और नारायण ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैर शिक्षकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। विवेक राठौर ने नाबाद 80 रन की पारी खेली, जबकि राजवीर ने 26 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच विवेक को चुना गया। महिला शिक्षकों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस कराई गई। इसमें डॉ. श्वेता सिंह ने पहला, आरती मंडल ने दूसरा थान हासिल किया। इससे पहले खेलों का उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव मोहित जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, डॉ. एके जैन, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. सुनील जैन, डॉ. प्राची, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. मुकेश, डॉ. परविंदर कुमार, डॉ. वीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें