फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-गंगोह मार्ग पर सड़क किनारे गंभीर घायलावस्था में पुलिस को मिले व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं, नगर के मजनूवाला रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि गंगोह मार्ग पर भायला लबकरी गांव के बीच सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर घायलावस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई है। उधर, रणखंड़ी गांव निवासी मंजीत बृहस्पतिवार की रात देवबंद से बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह नगर के मजनूवाला मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आई ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान सूचना मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें