माला वर्मा बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी समिति की सभापति बनी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति रामपुर चुनाव में सभापति माला वर्मा और उपसभापति नरपाल सिंह निर्विरोध रूप से चुने गए।
सोमवार को बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगी सहकारी ऋण समिति रामपुर के दो वार्डों में हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी कंवरपाल सिंह ने वार्ड नंबर एक से माला वर्मा को 20 और वार्ड नंबर दो से वीरेंद्र कुमार को एक वोट से विजय घोषित किया था। इससे पहले वार्ड नंबर तीन से कुमुम, वार्ड नंबर चार से नरपाल सिंह, वार्ड नंबर पांच से अंजू रानी, वार्ड नंबर छह से जनक सिंह, वार्ड सात से सुनीता यादव, वार्ड आठ से दिनेश कुमार, वार्ड नौ से अनवर अली निर्विरोध रूप से संचालक मंडल के सदस्य चुने गए। मंगलवार को माला वर्मा को सभापति और नरपाल सिंह को उपसभापति एवं प्रतिनिधि डीसीबी राकेश कुमार शर्मा और तेजपाल सिंह निर्विरोध चुने गए।