फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही द्वारा किसानों से वसूली का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। हरियाणा से गन्ना लेकर उत्तराखंड जा रहे किसानों से पुलिसकर्मी द्वारा अवैध रूप से वसूली करने की वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

हरियाणा के गन्ना किसान उत्तराखंड स्थित इकबालपुर चीनी मिल में गन्ना बेचने के लिए गन्ने से लदी ट्रालियां लेकर यूपी के रास्ते होकर गुजरते हैं। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे नानौता थाना पुलिस के एक सिपाही ने किसानों की गन्ने से भरी तीन ट्रालियों को नगर के संजय चौक से कुछ दूर देवबंद रोड पर जाकर रुकवा लिया। जहां उक्त पुलिसकर्मी किसानों से अवैध वसूली की मांग करने लगा। किसानों ने विरोध किया गया तो सिपाही ने धमकी देते हुए कहा कि गन्ने से लदी ट्रालियों को थाने लेकर जाना होगा। इसके बाद सिपाही ने घूस लेकर किसानों का पीछा छोड़ा। बताया जाता है कि इस घटना को किसी व्यक्ति ने रिकार्ड कर वीडियो वायरल कर दी। पुलिस कर्मी की इस करतूत से लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र थानाभवन से प्रदेश सरकार में सुरेश राणा विधायक बनकर गन्ना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं, लेकिन उनके ही आसपास क्षेत्रों में गन्ना किसानों से अवैध वसूली होना सरकार पर दाग लगाती है। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें