नानौता (सहारनपुर)। सेल्स टैक्स के सचल दस्ते द्वारा नगर के गंगोह रोड पर खड़े होकर वहा से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की। टीम के चेकिंग के दौरान वाहन चालकों तथा व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
रविवार को नगर के गंगोह रोड पर सेल्स टैक्स विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार के नेतृत्व में सचल दल (इकाई चार) द्वारा वहा से माल लेकर गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कर बिल की गहनता से जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों तथा वाहनों में माल लेकर आ रहे व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सेल्स टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार ने बताया कि जिन वाहनों में माल लदा हुआ है उन्हें रोक कर माल के बिल चेक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी वाहन में टैक्स चोरी का सामान पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।