फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने 65 दुकानें और एक हॉल सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को जनपद में दो जगहों पर भवनों को सील किया। इनमें एक जगह पर बेसमेंट समेत 65 दुकानें बनाई गई थीं तो दूसरी जगह पर हॉल का निर्माण किया गया था। टीम के साथ भारी पुलिस बल रहा, जिसकी वजह से भवन स्वामी विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

नया बाजार क्षेत्र में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पर 65 दुकानों का निर्माण कराया गया। प्राधिकरण की टीम ने जांच की तो निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पाया गया। मंगलवार को सचिव के निर्देश पर भवन को सील कर दिया गया। यहां दो दुकानें पहले भी सील की जा चुकी हैं। सील करने वाली टीम में अवर अभियंता विजयपाल सिंह, ललित कुमार, वीरेंद्र कुमार, लाल बहादुर, विश्वास कुमार शर्मा शामिल रहे। उधर, प्राधिकरण की टीम ने जनक नगर के तकिया में नूर मस्जिद वाली गली में भूतल पर बनाया गया हॉल भी सील किया। टीम में जनकपुरी थाने के एसआई जय सिंह भाटी, विजयपाल सिंह, लाल बहादुर, विश्वास कुमार आदि शामिल रहे। प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने सील की कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें