फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में छात्र वैभव की हत्या की जांच की मांग के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गाजियाबाद में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र की हत्या के मामले में लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। परिजनों ने सहपाठियों एवं उनके चालक पर हत्या कर फ्लैट से फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस पर भी हत्या का मामला दर्ज न किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

गंगोह के मोहल्ला छत्ता की मोहडिया कालोनी निवासी अनीता सैनी के इकलौते पुत्र वैभव सैनी की 4 नवंबर को हत्या हो गई। वैभव एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह गाजियाबाद के गौर ग्लोबल विलेज क्रासिंग रिपब्लिक में 2 बीएसके फ्लैट में दो सहपाठियों के साथ रहता था। अनीता ने दो सहपाठियों और उनके ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप है कि पुलिस ने आत्महत्या बताया और हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनीता ने सैकड़ों लोगों के साथ मंगलवार की शाम 5 बजे सहारनपुर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च घंटाघर से शुरू हुआ, जो सोफिया मार्केट, कोर्ट रोड होता हुआ कलक्ट्रेट पर पहुंचा। लोग हाथों में जांच के लिए तख्तियां लेकर चल रहे थे। कलक्ट्रेट पहुंचकर वैभव के चित्र के सम्मुख लोगों ने कैंडल रखी और श्रद्धांजलि दी। वैभव की मां अनीता सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हत्या का मामला दर्ज कराए जाने और आरोपियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें