फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्टसर्किट से दुकान में लगी आग
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार में दर्जी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में रखा फर्नीचर और कपड़े आदि सामान नष्ट हो गया।
मोहल्ला रेलपार में एसपी दफ्तर वाले मार्ग पर रहने वाले अजय कुमार ने घर के पास ही कपड़े सिलाई की दुकान कर रखी है। शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। रविवार सुबह जब अजय दुकान खोलने पहुंचा, तो उसे हादसे का पता चला। अजय ने बताया कि दुकान में आग लगने की वजह से फर्नीचर के अलावा ग्राहकों के कपड़े तथा कपड़ों के थान आदि नष्ट हो गए, जिस कारण करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन



नाली की खुदाई के विरोध पर मारपीट
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव करोड़ी में नाली की खुदाई का विरोध करने पर मारपीट हो गई। एक पक्ष से रुपेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के सरकारी कुएं की भूमि की तरफ नाली खुदाई की जा रही थी। कुएं के पास रहने वाले सुधीर ने मजदूर लगा रखे थे। जब रुपेंद्र ने मौके पर पहुंचकर खुदाई का विरोध किया, तो मजदूरों ने गाली गलौज और मारपीट कर दी। आरोप है कि सुधीर और उसके परिवार के लोगों ने भी गाली गलौज की। इसके बाद सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। आदर्श मंडी थाना पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें