रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिला शामली में आयोजित स्काउट गाइड प्रतियोगिता में चमन लाल कन्या इंटर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को विद्यालय लौटने पर टीम का स्टाफ और छात्राओं ने स्वागत किया।
बाबू जवान सिंह इंटर कालेज खंदरावली जनपद शामली में आयोजित स्काउट एंड गाइड प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया। इसमें रामपुर मनिहारान के चमन लाल कन्या इंटर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में नाजिया, शाजिया, रिया, खुशी, रूबीना, सुंबुल, अक्सा, वैष्णवी, साक्षी, गायत्री, खुशी धीमान, सिमरन, सिया, आयुषी, मुस्कान को संयुक्त शिक्षा निदेशक अनील भूषण चतुर्वेदी ने गोल्ड मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बुधवार को टीम के विद्यालय लौटने पर यहां प्रधानाचार्य निर्मला राठी, रेखा शर्मा, कुमारी प्रियंका आदि के अलावा विद्यालय की अन्य छात्राओं ने टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्य निर्मला राठी ने कहा कि जिस प्रकार से विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वह विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।