फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के बाहर खोखा रखे जाने से हिंदू संगठन नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान मंदिर के बाहर खोखा रखे जाने से हिंदू संगठन नाराज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री हनुमान मंदिर के बाहर एक व्यक्ति द्वारा खोखा रखकर कब्जा किए जाने के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने धरना देकर रोष जताया। उन्होंने प्रशासन से खोखे को अविलंब वहां से हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि मंगलवार की रात किसी व्यक्ति ने हनुमान मंदिर के बाहर खोखा रख लिया। बुधवार की सुबह जब हिंदू संगठनों के लोगों की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध जताया। बजरंग दल के नेता विकास त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी यदि प्रशासन ने मंदिर के बाहर रखे गए खोखा को नहीं हटवाया तो हिंदू संगठन स्वयं उसे हटा देंगे। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि हिंदू संगठन हिंदुओं की आन-बान से कोई समझौता नहीं होने देंगे। धरना उपरांत एसडीएम रामविलास यादव को ज्ञापन भी सौंपा गया। अध्यक्षता विपिन गर्ग व संचालन हरीश शर्मा ने किया। धरने में काव्या वर्मा, अमित चौधरी, संजीव चौधरी, राजकृष्ण प्रधान, संदीप राणा, पंकज त्यागी, चिंटू शर्मा, सुशील चौधरी, विकास गर्ग, सौरभ शर्मा, लवी, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें