फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बिजली की दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने बिजली की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

सहारनपुर। बिजली की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के विरोध सहित अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर सांकेतिक जाम भी लगाया।
विज्ञापन

इससे पहले कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित पंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। रही सही कसर बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि ने पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि भाकियू बिजली की दर बढ़ाने का जोरदार विरोध करेगी। किसानों के शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों से चुनाव में किए गए वादे पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान में जिले की चीनी मिलें पिछड़ रही हैं। मिलों में गन्ना सप्लाई नहीं होने से किसान गेहूं की बुआई से वंचित हो रहा है। पंचायत के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर सांकेतिक जाम लगाया। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में भाकियू ने कहा कि बिजली की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी से फसलों की लागत में काफी वृद्धि हो जाएगी। उन्होंने शासन द्वारा घोषित बिजली की नई दरों को तत्काल वापस लेने, पुराने वाहनों को लेकर एनजीटी के आदेशों से ट्रैक्टर को मुक्त करने, भाजपा के घोषणापत्र के मुताबिक लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर फसलों का मूल्य तय करने आदि की मांग की गई। उन्होंने आवारा पशुओं से निजात दिलाने, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है। मुकेश तोमर, अमीर हैदर जैदीी, अशोक कुमार, जगपाल सिंह, मेवाराम, रघुवीर सिंह, भूपेंद्र त्यागी, संजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, देशपाल, सुरेंद्र कांबोज, अनूप सिंह, नरेश स्वामी, अरुण राणा, शेखर, संजय आर्य, ईश्वरचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें