फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर जताई चिंता
विज्ञापन

सहारनपुर। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनकर मलिक, डॉ. पूनम यादव, डॉ. रामविनरा शर्मा, डॉ. पूनम सडाना ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. दिनकर मलिक ने स्वयं सेवकों को पूरे वर्ष होने वाली गतिविधियों एवं सात दिवसीय विशेष शिविर के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। डॉ. एके डिमरी ने स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागेदारी करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पूनम यादव ने बेटियों पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई। इस दौरान डॉ. आरवीएस यादव, डॉ. विजरा मलिक, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. श्वेता, डॉ. तसमीम, डॉ. संदीप, डॉ. कमलेश, प्रवीन कादयान, डॉ. सोनी मित्तल, वैभव शर्मा, वैशाली त्यागी, हिमानी पुंडीर, मोनिका त्यागी, शुभम, अवध, मानसी कंसल, हर्ष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें