फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। व्हाट्सएप ग्रुप पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी की एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम डीपी सिंह और सीओ आरपी पाठक को सौंपा।
बता दें कि गांव सांपला बेगमपुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख ऋषिपाल ने करीब एक सप्ताह पूर्व व्हाट्सएप ग्रुप पर हिंदू-देवी देवताओं व ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसके बाद समस्त हिंदू समाज व ब्राह्मण समाज में तीव्र रोष फैल गया था। विरोध में काफी संख्या में हिंदू संगठनों के लोगों ने कोतवाली पहुंच आरोपी ऋषिपाल के विरूद्ध नामजद तहरीर देते हुए रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंद्रपालखेड़ी में आयोजित हिंदू संगठनों के लोगों की बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष मास्टर कैलाश चंद शर्मा, डा. राजकुमार शर्मा, सुलेख चंद शर्मा, डा. विरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, शिवसेना के जिला सचिव संतोष शर्मा, गोवर्धन दास, भाजपा नेता राधेश्याम डाल्लेवाला, ठाकुर आजाद सिंह आदि का कहना था कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार नहीं किया है। बैठक के बाद सभी लोग तहसील कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी ऋषिपाल को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो समस्त हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। राजेश त्यागी, पंकज त्यागी, जसवीर कश्यप, दीपक शर्मा, भूषण सैनी, अश्वनी, रणवीर, मदनपाल, अशोक कुमार, विनीत शर्मा, राजीव त्यागी व राजेंद्र प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें