फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे की जोरदार बारिश से जलमग्न हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। सोमवार को करीब डेढ़ घंटे की जोरदार बारिश से नगर का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया। चौतरफा पानी ही पानी नजर आया। नाले-नालियों से गंदगी निकलकर सड़कों सहित घर और दुकानों में घुस गई। वहीं, जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद सोमवार को बादल झूम झूमकर बरसे। करीब डेढ़ घंटे तक नगर और देहात में जोरदार बारिश हुई। इससे सरकारी अस्पताल, इंडस्ट्रियल इस्टेट, शिक्षक नगर, सरकारी आईटीआई परिसर, भायला रोड, पठानपुरा, नेचलगढ़ आदि में जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। साथ ही बारिश के बाद तापमान लुढ़कने से मौसम सुहावना हो गया। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैध शाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री और आर्द्रता 82 प्रतिशत नापी गई है। बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। किसान श्यामवीर त्यागी, मनोज सिंघल, रणबीर सिंह, रामपाल सिंह पुंडीर, अनिल त्यागी आदि ने बताया कि इस बार सावन बिल्कुल सूखा गुजरा है। बारिश न के बराबर होने से किसानों को धान आदि फसलों में ट्यूबवेलों से पानी देना पड़ रहा है।

करंट की चपेट में आकर गाय मरी
देवबंद। मोहल्ला पठानपुरा निवासी सतीश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे वह गाय-भैसों को चराकर घर लौट रहा था। जब वह जनता इंटर कॉलेज के समीप से होकर गुजरा तो ट्रांसफार्मर के निकट खड़े विद्युत पोल में करंट उतरा हुआ था जिसकी चपेट में आकर उसकी गाय की मौत हो गई। इससे उसका करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हो गया। सतीश ने इसके लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित सतीश को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें