फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय हिंसा के दोषियों पर जल्द होगी कार्यवाही: शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय हिंसा के दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई : शाही
विज्ञापन


सहारनपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान कर्ज केसीसी के माध्यम से ही लें। इससे से बोझ तले नहीं दब सकेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का लगभग 24 करोड रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 10 हजार किसानों के लिए सोलर पंप लगाये जाने की योजना बनायी जा रही हैं। जिससे उन्हें कृषि कार्य करने में लाभ मिल सके। जिले में हाल ही में हुई जातीय हिंसा पर कहा कि मामले की जांच करायी जा रही हैं। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिले के विकास हेतु 349 करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि अनुमोदित की गयी हैं। शाही ने कहा कि यह धनराशि सपा सरकार के कार्यकाल से कई गुना अधिक है। कहा कि इस बार गेहूं की ऐतिहासिक खरीदारी की गयी है। लगभग 11 एजेंसियों के माध्यम से 5009 क्रय केन्द्रों पर लगभग 37 लाख मैट्रिक टन गेंहू खरीदा गया है। यह खरीद ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इस चालू वित्तीय वर्ष में गन्ना किसानों का 26 करोड़ रुपया चीनी मिलों पर है, जिसमें लगभग साढे़ 23 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द शुरू कराया जाएगा। जिन चीनी मिलों को औने-पौने दामों में बेेचा गया है, उनकी जांच करायी जा रही है। वार्ता में सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, विधायक बृजेश सिंह, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, जिला मीडिया प्रभारी विरेंद्र चौधरी, महानगर मीडिया प्रभारी अमित वर्मा, पदम सिंह ढायकी, संजीव वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें