कांग्रेसियों ने 2019 में केंद्र में सरकार बनाने का लिया संकल्प
देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल का 45वां जन्मदिन सोमवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोगों को फलों का वितरण कर राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की।
मोहल्ला टाकान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम में नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर उच्च शिखर पर ले जाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर लामबंद होकर संकल्प लिया कि 2019 में पूर्ण बहुमत से केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी। प्रार्थना की गई कि राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बने। जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी और मजाहिर हसन ने कार्यकर्ताओं को पूर्व की यूपीए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर राहत खलील, बिजेंद्र शर्मा, डॉ. विश्वनाथ गौतम, अब्दुल्ला कुरैशी, अशरफ भारती, वदूद खान, रेहान कुरैशी, उमराव सिंह, रामगोपाल यादव, नदीम अहमद, शहजाद कुरैशी, हम्माद, शाहिद, सुधीर भटनागर, अफजाल कुरैशी, शहजाद उस्मानी, सलाउद्दीन, मंगलू कश्यप, रियाज फारूकी, अनवार सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।