फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की होगी चौतरफा घेराबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस अपराधियों की चौतरफा घेराबंदी कर दी। इसके तहत जनपद के 21 थानों पर स्पेशल टीम बनाई गई है, जो विशेष अभियान चलाकर वांछित, वांटेड, शरारती तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को पकड़ेंगी। इसके साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के साथ इस सप्ताह शत-प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस एक फरवरी से अभियान तेज करेगी। प्रत्येक थाने पर एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और कांस्टेबलों की टीम बनाई गई है। इसके अलावा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर 14 उड़नदस्तों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में नजर रखेंगे। इसके अलावा थानों पर गठित टीमें वांटेड, इनामी, वांछित, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, मादक व शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही संवदेनशील व अति संवेदनशील इलाकों में खास नजर रखी जाएगी। जेल से जमानत पर छूटकर आए अपराधियों की निगहबानी होगी। चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की चौतरफा घेराबंदी की जाएगी।
सोशल मीडिया सेल रख रहा नजर
कोरोना संक्रमण के चलते रैलियों पर प्रतिबंध हैं। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करने की अनुमति दी है। ऐसे में एसएसपी ने सोशल मीडिया सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को सक्रिय किया है, जो प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और नागरिकों के सोशल मीडिया पर एकाउंट पर नजर रख रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो भड़काऊ, जातिवाद या आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई कार्रवाई पर एक नजर
- 50337 शरारती तत्वों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई
- 103 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाई
- 75 आरोपियों पर गैंगस्टर लगी
- 61 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए
- निजी व सार्वजनिक स्थानों से 7494 प्रचार सामग्री हटाई
- 6759 लीटर अवैध शराब बरामद की
- 1294 किलो मादक पदार्थ बरामद किया
- 555900 रुपये नकदी बरामद की
- 12500 लाइसेंसी शस्त्र बरामद किए
- आचार संहिता के उल्लंघन में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- चार अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी
- अभियान चलाकर 169 अवैध शस्त्र पकड़े
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। प्रत्येक थानों पर विशेष टीम गठित की गई है, जो अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही शरारती तत्वों को चिंहित करने अभियान भी तेज होगा। पुलिस अब तक 50 हजार शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर चुुकी है। --आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें