फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिपं बोर्ड में 21 प्रस्तावों पर मुहर, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को नहीं मिली मंजूरी

Sun, 31 May 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों से जुड़े 21 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। सदन ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, जिला निधि से विकास कार्य, आय बढ़ाने के लिए नई उपविधियों और विभिन्न निर्माण कार्यों को हरी झंडी दे दी गई। खास बात यह है कि सांसदों और विधायकों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को सदन की स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार बोर्ड की आखिरी बैठक में कैराना सांसद, बेहट विधायक और गंगोह विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पास नहीं हो सके।
विज्ञापन

बैठक के शुरुआत में अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने पिछली बैठक के सभी प्रस्तावों को सदन के समक्ष रखा। सभी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति प्रदान की। जिला पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न लाइसेंस शुल्क एवं उपविधियों की दरों में संशोधन पर सहमति जताई गई। इसके अंतर्गत खनिज परिवहन शुल्क, फैक्ट्री एवं बॉयलर लाइसेंस, दुकान लाइसेंस, विज्ञापन बोर्ड शुल्क, पशुशाला, गौशाला, ईंट भट्ठा, ठेकेदारी तथा अन्य शुल्कों की संशोधित दरों को स्वीकृति प्रदान की गई। नवाबगंज चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सुंदरीकरण को लेकर भी मंजूरी दी गई।
इसके अलावा सड़कों के अनुरक्षण, शहीद स्मृति बोर्डों के निर्माण, रैन बसेरे के जीर्णोद्धार तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और नाला निर्माण संबंधी प्रस्तावों सभी ने सहमति जता दी। कुल मिलाकर 26 प्रस्तावों में से 21 पर सहमति बन गई। सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। जबकि सांसद और विधायकों के प्रस्तावों को इस बैठक में स्वीकृति नहीं मिल सकी, जो सड़क व अन्य विकास कार्यों से संबंधित थे। इस मौके पर अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम और जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बड़े प्रस्ताव हुए पास
- नकुड़, गंगोह, बेहट और पुवांरका क्षेत्र में सड़क एवं नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत।

- जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न लाइसेंस शुल्क एवं उपविधियों की नई दरों को मंजूरी।

- मानक खनिज परिवहन शुल्क उपविधि-2025 को अंगीकार करने की स्वीकृति।
- वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की मंजूरी।
- जिला निधि एवं शासन से प्राप्त धनराशि से विकास कार्य कराने की स्वीकृति।
- जिला पंचायत की जर्जर सड़कों के अनुरक्षण एवं नवीनीकरण की कार्ययोजना तैयार करने का प्रस्ताव।
- जिले की सीमाओं पर शहीद स्मृति सीमा बोर्ड एवं अन्य शहीद स्मारक बोर्ड स्थापित करने का प्रस्ताव।
- मां शाकंभरी देवी रैन बसेरे के जीर्णोद्धार की मंजूरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें