संपूर्ण समाधान दिवस में आई 21 शिकायतें
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं। शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।
मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित पांच, आपूर्ति विभाग, चिकित्सा एवं जिला सेवा योजना संबंधी एक-एक शिकायतें आईं। नगर निगम की तीन, विद्युत निगम की दो, पुलिस विभाग की चार और विकास विभाग संबंधी चार शिकायतें आईं। इन सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दिया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सैयद अली अब्बास, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी आदि मौजूद रहे।