फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर महिला मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में मंगलवार की दुपहर एक 32 वर्षीय महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ घूमती मिली। आस पास के दुकानदारों द्वारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से जानकारी लेनी चाही तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि महिला संभवत: मूक बधिर है। उसके पास पहचान का भी कोई साक्ष्य नहीं मिला है। फिलहाल महिला को मुजफ्फराबाद में एक ग्रामीण के परिवार की सपुर्दगी में दिया गया है। महिला के परिजनों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें