फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडल में सीएम युवा उद्यमी योजना में 2067 के आवेदन स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडल में सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 2067 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1882 आवेदकों को बैंकों ने ऋण वितरित किया है। योजना में बैंकों की ओर से युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना गारंटी और बिना ब्याज के मिलता है।
विज्ञापन

सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस पर सीएम युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। योजना के तहत हर जिले में लक्ष्य में स्थापित कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक सहारनपुर जनपद में 750 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य था। योजना के तहत जिले में 3121 युवाओं ने आवेदन किया। इसके बाद 899 आवेदनों को स्वीकृत कर उन्हें बैंकों को भेजा गया। इनमें से 777 युवाओं को ऋण दिया गया। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में 675 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य रखा गया था। योजना में 2343 युवाओं ने ऋण के लिए आवेदन किया। इनमें से 729 युवाओं के आवेदन बैंकों को भेजे गए। बैंकों ने 691 आवेदकों को ऋण दिया। इसी तरह शामली में 425 लक्ष्य के सापेक्ष 1113 ने आवेदन किया। इनमें से 439 को शॉर्ट लिस्ट कर आवेदनों को बैंकों को भेजा गया। बैंकों ने 414 को ऋण उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें