फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से टाटा मैजिक पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से टाटा मैजिक पलटा, चार घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सुल्तानपुर माली के पास टायर फटने से टाटा मैजिक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क से नीचे उतरने के बाद पलट गई। हादसे में मैजिक में सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे हुआ। बेहट के मोहल्ला धोबियान सड़कपार निवासी अहसान पुत्र मूदा अपना टाटा मैजिक लेकर गंदेवड़ चिलकाना मार्ग से होते हुए बेहट आ रहा था। रास्ते में गांव लोदीपुर बस स्टैंड से बेहट आने के लिए इंतजार में खड़े तीन लोगों ने मैजिक रुकवा लिया और उसमें बैठ लिए। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव सुल्तानपुर माली के निकट पहुंचने पर अचानक टाटा मैजिक का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही मैजिक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित मैजिक सड़क से खाई में उतरने के बाद पलट गया। हादसे में चालक अहसान, मांगेराम पुत्र जगदीश सैनी, शकूलत पत्नी अबुल हसन निवासी लोदीपुर और शांति पत्नी साधू निवासी जसमौर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें