बड़गांव (सहारनपुर)। थाना बड़गांव पर एसआई के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीओ देवबंद ने कहा कि पुलिसकर्मी की सेवानिवृत्त के बाद भी जिम्मेदारी कम नहीं होती। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सुधार के कार्यों के लिये अग्रसर रहना चाहिये।
बड़गांव थाने पर लंबे समय से तैनात उपनिरीक्षक रामशरण दोहरे के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में देवबंद सीओ अजय कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिसकर्मी को गांव जाकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना के लिये आगे आना चाहिये। गांव में बच्चों को संस्कार देकर नई ऊंचाई देना भी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा में भले ही नई ऊंचाइयां छूई जा रही हो, लेकिन पहले जैसे संस्कार कम ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने शाल ओढ़ाकर उपनिरीक्षक को विदाई दी।