सहारनपुर। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में रविवार को भी परीक्षा परिणाम जारी किया गया। स्कूलों की ओर से मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) ढकदेवी में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कक्षा पांच में निखिल पहले, अनुष्का और प्रिंस दूसरे तथा लकी तसीरे स्थान पर रहे। कक्षा चार में वंशिका, हिमांशी और हंसिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा तीन में चारू ने पहला, अंशुल ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा दो में राधिका ने पहला, सत्यम दूसरे और नकुल तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा एक में कशिश ने पहला, देव ने दूसरा और अंशुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मेहरा ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। श्रीपाल, श्यामलाल, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, दीपक, नरेश, कामना, निशा, रेनू, अमित आदि मौजूद रहे। आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। मुख्य अतिथि रहे मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रबंधक आशा जैन, तेजवीर सिंह, अनुराधा, रुचिता, नेहा, मंजु, मोहित, अनीता, शैफाली, रश्मि आदि मौजूद रहीं। नवाब पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा परिणाम जारी किया गया। मुख्य अतिथि मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा रहे। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. मो. अहमद खान, नायला नाज, अहमद शम्सी, मो. अजीम, अंजुम अंसारी आदि मौजूद रहीं।