फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्टेडियम के सभी खेल प्रशिक्षक और 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के साथ ही सभी खेलों के प्रशिक्षकों और विभिन्न खेलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रैली डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर गांधी पार्क, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, घंटाघर, अंबाला रोड और फायरब्रिगेड से होते हुए स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान प्रशिक्षक और खिलाड़ी हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिनपर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन लिखे थे। रैली के बाद प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतांत्रिक व्यवस्था तभी सफल रहती है, जब एक-एक व्यक्ति वोट डालने जाए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने माता-पिता और आसपास के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें