सहारनपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।
रविवार को ब्रज ब्राह्मण इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील भराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण एक संस्कार है बल्कि जाति नहीं। ब्राह्मण समाज को आज एकजुट होने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि आन्नदेय शोभि सरस्वती, राष्ट्रीय प्रभारी पंडित अंकित शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुनील शांडिल्य ने समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, गोकरण दत्त शर्मा, अरविंद वत्स ने कहा कि आज समाज के युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है और सम्मान की लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी पंडित गौरव शर्मा, मंडल अध्यक्ष आनंद वत्स, डाक्टर विमल शर्मा, दिव्यांश पंडित, दुर्गा प्रसाद, सतीश शर्मा, घनश्याम शर्मा, नरेश शर्मा, हिमांशु शर्मा, प्रियंक शर्मा, वंश शर्मा, मनोज शर्मा, रजनीश कौशिक, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, विशाल शर्मा, शानू शर्मा, अंकित शर्मा, निशांत कपिल, विनोद शर्मा, सुभाष शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, अमरीश त्यागी, दुर्गेश शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पंडित नकली राम शर्मा व संचालन अमित शर्मा ने किया।