फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल पर ट्रक फंसने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। निर्माणाधीन पुल के दोनों ओर कीचड़ होने के कारण एक ट्रक पुल के किनारे में धंस गया। जिस कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई तथा यातायात पूरी तरह ठप हो गया। करीब तीन घंटे जाम रहने के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवा कर आवागमन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर गांव पटनी के पास एक पुल काफी समय से टूटा पड़ा था। इस पुल पर दो महीने पूर्व निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। विभाग ने पुल का आधा हिस्सा बना दिया ओर उसके दोनों तरफ मिट्टी डाल दी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सड़क के दोनों तरफ कीचड़ हो गया है। रविवार दोपहर को निर्माणाधीन पुल पर एक ट्रक कीचड़ के कारण फंस गया। ट्रक के पुल पर फंसने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सहारनपुर जाने वाले तथा चिलकाना की तरफ जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। करीब तीन घंटे तक जाम लगे रहने के बाद जेसीबी द्वारा पुल पर फंसे हुए ट्रक को हटाया गया। उसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
सहारनपुर-चिलकाना बस यूनियन के अध्यक्ष हाजी हुसैन, प्रवक्ता यूसुफ कुरैशी, सीपी शर्मा, विजय कुमार, जलाल अहमद आदि ने कहा कि निर्माणाधीन पुल पर प्रतिदिन जाम लगता है, जिस कारण इस रोड पर चलने वाली बसों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल के बने हुए आधे हिस्से के दोनों तरफ सड़क बनाकर इसे चालू कर दिया जाए ताकि प्रतिदिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। उधर सेतु निगम के अवर अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही पुल के दूसरे हिस्से का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें