फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पर चर्चा और प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा नेताओं ने रविवार को चाय पर चर्चा और प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को साझा किया। इस दौरान केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बिहारीगढ़ मंडल के सतपुरा में जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पुलवामा हमले को लेकर भी सरकार गंभीर है। देशवासियों की इच्छा और उनके दिल की आवाज को सरकार पहचानती है। पाक की इस नापाक करतूत का बदला जल्द ही लिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान ने कहा कि विपक्षी भाजपा की लोकप्रियता से घबरा कर दुष्प्रचार पर उतर आए हैं, लेकिन उनका कोई हथकंडा चुनाव में कामयाब नहीं होगा। इसके बाद कालूवाला पहाड़ीपुर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, प्रतीत उपाध्याय, पंकज धीमान, सुरेंद्र शर्मा, सुनील गुप्ता, अनिल सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे। यहां ग्रामीणों से विभिन्न मुद्दों पर भाजपाइयों ने उनकी राय जानी।
उधर गदरहेड़ी में अनुज राणा के आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव सुना गया। इस दौरान जिपं सदस्य बाबूराम राठौर, महामंत्री प्रदीप, अनुज राणा, अरुण शर्मा, राहुल राणा, अरविश शर्मा, रामचंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें