फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के दस नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब कांड के बाद खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों और ढाबों से अवैध रूप से शराब बिक्री की आशंका को लेकर प्रशासन सख्त हो गया। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने रविवार को देहरादून रोड से और गागलहेड़ी से दूध, चटनी, आचार, मावा समेत के दस नमूने लिए। जबकि पांच क्विंटल आचार तथा एक क्विंटल सॉस पेस्ट को नष्ट कराया गया। एक ढाबे को बंद कराया गया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने रविवार को अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कराई। इसके बाद सदर एसडीएम परमानंद झा तथा पुलिस के साथ जगह-जगह छापेमारी की गई। अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि टीम ने राकेश केमिकल से राणा स्टील के बीच दूधियों से दूध के पांच नमूने लिए। गागलहेड़ी के निकट बलूच ग्रामोद्योग संस्थान से लाल मिर्च की चटनी, आचार का एक-एक नमूना लिया। यहां पर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर पांच क्विंटल आचार एवं एक क्विंटल सॉस पेस्ट को नष्ट कराया गया। साथ ही इस संस्थान पर निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किए जाने की संस्तुति की गई। गागलहेड़ी से कोलकी कलां के बीच स्थित दो ढाबों का निरीक्षण किया गया। पंजाब ढाबा से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। जबकि ढाबे के निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर सुधार के लिए नोटिस जारी किए जाने की संस्तुति की गई। बाबा का ढाबा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया गया, जिसे बंद कराया गया। रणधीर सिंह ने बताया कि इस ढाबे का चालान किया जाएगा।
देवबंद क्षेत्र के ग्राम चंदेना कोली स्थित पेड़ा बनाने वाली दुकानों से दो नमूने लिए। जिनमें एक नमूना खोया का तथा एक नमूना पेड़े का लिया गया। दोनों ही दुकानें बिना पंजीकरण के चलती पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि सभी दस नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें