सहारनपुर। सीआरपीएफ जवानों पर किए हमले के विरोध में महानगर में कई जगहों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फुंके गए। युवाओं ने जूतों से पिटाई करते हुए पाकिस्तान के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके साथ ही आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
रविवार की सुबह घंटाघर पर युवकों के कई गुुटों और अलग-अलग संगठनों ने पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतलों को दहन किया। युवाओं ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान विराट पुरी, जितेन सचदेवा, विवेक चावला, रजनीश कपिल, सचिन गुलाटी, नफीस अंसारी, राजेंद्र वर्मा, सोनू कुमार, रिंकू, अंशुल, सचिन, अमन कुमार, जितेंद्र कश्यप, अमित गुलाटी, राजेंद्र मोघा, दीपक कुमार मौजूद रहे। शाम के समय हकीकत नगर से युवाओं ने जूतों से पिटाई करते हुए पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली और दीवानी कचहरी पर पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान धर्मवीर, आकाश, मोनू, सरदार जसप्रीत सिंह, भानू कुमार, सचिन गुंबर शामिल रहे। पुराने शहर में तोता चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। इसके पश्चात जेवी जैन डिग्री कॉलेज से कलेक्ट्रेट तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रणव शर्मा, आलोक तुली, अमन वर्मा, अजय वर्मा, दीपक सूर्यवंशी, हर्ष मिगलानी, पारस गर्ग, आशुतोष वर्मा, हर्ष गर्ग, देशराज सैनी, तुषार सक्सेना, शिवा कश्यप, विशाल उपस्थित रहे।
उधर, रेलवे स्टेशन के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात पदाधिकारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान प्रांतीय प्रभारी ओपी कल्याण, विनोद वैद्य, सुनेश, सोनू बिरला, संदीप, चौधरी तिलकराज, ब्रजमोहन बिरला, सुनील, बलबीर, धर्मपाल चंचल, अमित मौजूद रहे। उधर, हरिलोक कालोनी निवासी पूर्व सैनिक यशपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए नीतियों में बदलाव किया जाए।