फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जगह-जगह पुतले फूंके जा रहे हैं। जिले में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अलर्ट जारी किया गया है। घंटाघर, देहरादून चौक समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है। होटलों में चेकिंग शुरू करा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की जा रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। गश्त बढ़ा दी गई है। चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अधिकारी प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें