सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर भाजपाइयों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, लोकसभा संयोजक ठाकुर राजबीर सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सांसद के भाई राहुल लखनपाल, लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रमुख अमित वर्मा, महानगर महामंत्री नरेश धनगर, किशोर शर्मा, प्रेमपाल कटारिया, गौरव गर्ग, मनोज ठाकुर, योग चुग, राजकुमार मक्कड़, राधेश्याम रोहिल्ला, सुनील गुप्ता, आदित्य भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, विशाल दुआ, अवनीत कोर, हितेश, रविंद्र कालड़ा मौजूद रहे।
उधर, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर शहीदों को श्रद्धांजलि और आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, रविंद्र शर्मा, संजय गर्ग, विपिन सलूजा, विवेक कौशिक, सन्नी दीक्षित, राहुल तोमर, सूरज शुक्ला, आशु अरोड़ा मौजूद रहे।
उधर, चौकी सराय स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां चौक पर व्यापारियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अमित बत्रा, माजिद खान, विजय चावला, नरेश, काजी शौकत हुसैन, अफजाल खान, चांद खान, नौशाद सिद्दीकी, अरशद जमाल, बिलाल खान, तंजीम, अरहान कुरैशी, अब्दुल गफ्फार, इकबाल हुसैन मौजूद रहे।
मोरगंज स्थित वैश्य अग्रवाल समाज महासभा के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य, अनुज गुप्ता, संजय जैन, स्वाति जैन, नितिन गर्ग, विश्वास अग्रवाल, रवि जैन, विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, केसी मित्तल मौजूद रहे।
अखंड भारत वंदेमातरम मिशन पार्टी की बैठक में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अध्यक्ष विजय मणि शर्मा, महासचिव शेखर कर्णवाल, सलीम डोनेट, दिलीप शर्मा, गिरधर, गौरव, सन्नी, सचिन, अनिल वर्मा, अंकित, अशोक, दीपक गांधी, हितेश वाधवा, संदीप खुराना, तिलकराज, देवदत्त शर्मा, मौजूद रहे।