फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तेज गति से आ रहे टैंपो ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे सिविल लाइन चौकी के सामने दिल्ली रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति पैदल ही जा रहा था। पुलिस चौकी के नजदीक जब वह सड़क पार करने लगा। तभी तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बुजुर्ग व्यक्ति की शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें