फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास कार्यों की प्रगति धीमी होने पर मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने वर्ष 2018-19 में अंतर्निहित विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश दिए। सीडीओ ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना की समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण से कहा कि वह नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाकर 31 जनवरी तक समग्र गांव को संतृप्त करें। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जो पेयजल योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें ग्राम पंचायतों के हैंडओवर कराएं। उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना की द्वितीय किश्त हेतु शासन को पत्र जारी करवाएं। सड़क से जुडे़ कार्यदायी संस्थाओं को 15 फरवरी तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनपद में 10 ऐसी निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं, जो 50 लाख से अधिक की लागत की हैं। इन परियोजनाओं में शासन से पैसा प्राप्त होने के उपरांत भी कार्य की प्रगति धीमी है। उन्होंने निर्धारित समय में परियोजनाओं का पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार, परियोजना निदेशक दुष्यन्त कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें