फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो सका शहर का यातायात व्यवस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शादियों के मौसम ने शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। अभी तक दिन में ही लोग जाम से जूझ रहे थे, लेकिन अब शादी समारोहों में सड़क पर निकलने वाली बारात (घुड़चढ़ी) के कारण रात में भी शहर को जाम कर दिया है। रात भर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर दिन में तो जाम की समस्या से जूझ ही रहा है, शादियों के मौसम ने रात को भी शहर जाम कर दिया है। एक तो सड़कों पर बैंड, बाजे और पूरी बारात चलती है, उस पर अधिकांश बैंक्वेटहालों में सड़क पर ही पार्किंग कराई जा रही है। जिससे शहर ही प्रमुख सड़कें जाम हो रही हैं। घंटाघर से अंबाला रोड पुल बृहस्पतिवार सुबह तक पूरा जाम रहा। लोग जाम में फंसे रहे। गागलहेड़ी में ही यही स्थिति रही।
दिल्ली रोड काफी चौड़ी होने के बावजूद अधिकांश बैंक्वेट हॉलों में शादियों में शामिल होने पहुंचे मेहमानों के वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही करा दी गई। दिल्ली रोड ही जाम हो गई। देहरादून रोड पर ही यही हाल हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि यातायात पुलिस ने प्रयोग न किए हों, कई जगह वन-वे व्यवस्था लागू कराई, भारी वाहनों का शेड्यूल बनाया गया। लेकिन रात के जाम में न तो वन-वे व्यवस्था ही रही और न ही भारी वाहनों का आवागमन ही रोका जा सका। दिल्ली रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड पर जगह-जगह जाम लग रहा है।
बहुत से बैंक्वेटहाल के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं
शहर में दो दर्जन से अधिक बैंक्वेटहॉल हैं। जिनमें से अधिकांश मुख्य सड़कों पर ही स्थिति हैं। पार्किंग की जगह के नाम पर कुछ लोगों ने खाली प्लॉट अथवा बेसमेंट दिखाकर कार्रवाई से बचते रहे हैं। लेकिन अधिकांश बैंक्वेटहॉल संचालकों ने बेसमेंट और खाली जगह में भी समारोहों की व्यवस्था शुरू कर दी। जिस कारण पार्किंग की जगह ही नहीं बची है। सड़क को ही पार्किंग बनवाया जा रहा है।
बढ़ाई जाएगी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या -
एसपी यातायात विनीत भटनागर ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने का पूूरा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बाईपास न बन पाने के कारण अनावश्यक रूप से भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं जो जाम का कारण बन रहे हैं। फिर भी यातायात व्यवस्था बनाए जाने के लिए 10 और पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस में शामिल किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायातकर्मी बढ़ाकर व्यवस्था बनाई जाएगी। सोमवार से व्यवस्था ठीक कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बैंक्वेट हॉल संचालकों को भी निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें