फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नदियों के घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महोत्सव संपन्न हो गया। सूर्य उदय से पहले ही श्रद्धालु नदियों के घाट पर पहुंच गए और अर्घ्य देकर निर्जला व्रत खोला। विधि-विधान से पूूूजा अर्चना कर आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया। रंग-बिरंगी लाइटों से नदियों के घाट जगमगा रहे थे।
विज्ञापन

महानगर में चार दिन छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की सुबह पांच बजे से पहले ही गांव मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंच गए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाकर, दीप व धूप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उदय होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य देकर मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने परिवार सहित आरती में भाग लिया। घाट पर पूर्वांचल जन कल्याण समिति, पूर्वांचल महासभा, पूर्वांचल जन कल्याण समिति से राम मूरत यादव, हरिशरण तिवारी, आरपी यादव, राम आशीष यादव, राजीव सिंह, संतोष, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
उधर, बाबा लाल दास घाट पर भी सूर्य उदय से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। पूर्वांचल कल्याण सभा के अध्यक्ष दानिश आजम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभाली। विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सूर्य भगवान को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। अध्यक्ष दानिश आजम ने घाट पर बेहतर व्यवस्था बनाने पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी और नगरायुक्त का धन्यवाद किया। इस दौरान मनीष, सोनू गिरी, अनिल, अनिल गिरी, उमेश, अरविंद अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, दशरथ गिरी, अनिल पोद्दार, मुकेश गिरी, अजय, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें