फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर शहर जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ रही। इसके चलते महानगर के अधिकांश इलाकों में जाम लगा रहा। कई जगहों पर लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस-प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किए जाने के बावजूद यातायात व्यवस्था चौपट रही। पूरे दिन ट्रैफिक और थाना पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।
विज्ञापन

महानगर में सोमवार घंटाघर, देहरादून रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, कचहरी पुल, नेहरू मार्केट, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, दाल मंडी पुल, बोमंजी रोड, कंबोह का पुल, रांघड़ो का पुल आदि इलाकों में जाम लगा रहा। नए शहर से पुराने शहर में खरीदारी करने जा रहे लोगों को जाम के कारण लौटना पड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक सभी मुख्य मार्गों सहित एक सड़क से दूसरी सड़क को जोड़ने वाली गलियों में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें