फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल तंवर की रिहाई को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपाल तंवर की रिहाई को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

देवबंद। दिव्य संत शिरोमणि गुरु रविदास शिक्षा शोध एवं मानव उत्थान ट्रस्ट ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर जेल में बंद हरियाणा के दलित चिंतक सतपाल तंवर को रिहा करने की मांग की है।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऋतु पूनिया को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि गया कि सतपाल तंवर हरियाणा के जिला गुड़गांव के खांडसा गांव के निवासी और दलित चिंतक हैं। बिना कसूर के ही पुलिस ने उन्हें जेल में डाल दिया। जिससे दलित समाज में भारी रोष व्याप्त है। आरोप लगाया कि हमला राजपूतों द्वारा किया गया, जबकि पुलिस ने इंसाफ के बजाए सतपाल तंवर को जेल में डाल दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार, बिजेंद्र, शुभम, विक्रम कालिया, राजेश कुमार, राहुल, सलेख सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जवला योजना में पात्र लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित
देवबंद। रणखंडी गैस एजेंसी द्वारा सोमवार को पात्र लाभार्थी महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत घरेलू गैस चूल्हे का वितरण किया या। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने ग्राहकों को घरेलू गैस के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानियों व सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उज्जवला योजना के तहत 5 किलो के सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर घलौली के ग्राम प्रधान मनोज कुमार, अशोक कुमार, रामकुमार, मनोज रणखंडी, सुरेंद्रपाल सिंह, युद्धवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, अमरदीप, सूरज प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें