फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटी रोड कालोनी में जेसीबी से ध्वस्त किया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को कुटी रोड पर एक कालोनी में बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। जिसके चलते आसपास मकान बनाकर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार और विकास प्राधिकरण के जेई विपिन कुमार बृहस्पतिवार को एसडीएम ऋतु पुनिया के निर्देश पर टीम और पुलिस बल के साथ कुटी रोड पर स्थित फुरकान कालोनी में पहुंचे। जहां उन्होंने बिना नक्शा पास कराए किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कालोनी में बनी चारदीवारी और सीसी सड़क को महाबली ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान फुरकान कालोनी में मकान बनाकर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं भारी पुलिस बल को देख कालोनी काटने वाले लोगों की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण को किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। साथ ही कहा कि अवैध रुप से कालोनियां काटने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें