फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय पर 26 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। जिनमें से 25 जोड़ों का कारी असलम ने निकाह पढ़ाया तथा एक हिंदू जोडे़ के पंडित ललित शर्मा ने फेरे कराए।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय साढ़ौली कदीम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाज के कमजोर वर्ग के लोग अपना नामांकन करा लाभ उठा सकते है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शासन द्वारा प्रत्येक जोडे़ को 20 हजार नकद धनराशि, 10 हजार रुपये की धनराशि का सामान जिसमें लहंगा, सूट, गहने, बर्तन व मोबाइल दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने कहा कि पात्र लोग इस योजना के अंतर्गत अपना नामांकन ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं। आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम 11 अक्टूबर को ब्लाक प्रांगण में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए पात्र उम्मीदार अपना नामांकन कराकर योजना का लाभ उठा सकते है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम व कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष हाशिम ने कहा कि योजना का आम आदमी को लाभ दिलाने के लिए योजना का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष एम आजाद अंसारी व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल ने शासन की नीतियों का बखान किया। कार्यक्रम में प्रधान सईद रावत, प्रधान जब्बार, सोनी कुमार सैनी, एडीओ मोहकम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजीव सैनी, दीपक पुंडीर, भंवर सिंह अयूब, नसीम, साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें