फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापेमारी कर तेल के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर छापेमारी कर तेल के नमूने लिए
विज्ञापन

नानौता/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एसडीएम रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में जिला अभिहित अधिकारी ने नगर के दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। इस दौरान नगर के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता और जिला अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह सबसे पहले देवबंद रोड स्थित श्याम जी ट्रेडर्स पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरसों के तेल के नमूने लेकर पांच टीन जब्त कर लिए। इसके अलावा टीम द्वारा नगर के व्यापारी प्रतीक ट्रेडर्स के यहां भी तेल की सैंपलिंग की। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव, नगराध्यक्ष सतीश चावला, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार राणा सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों का सहयोग किया। जिला संयोजक राजीव नामदेव ने व्यापारियों से आग्रह किया कि त्यौहारों पर शुद्ध सामग्री ही बेचें। गलत सामग्री बेचने वालों का व्यापार मंडल बिल्कुल भी साथ नहीं देगा। लेकिन इसकी आड़ में प्रशासन यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न करेगा तो उसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम संगीता ने पत्रकारों को बताया कि उक्त छापेमारी शासन के आदेशानुसार की जा रही है। जो रूटीन में जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी मिलावटी सामान न बेचें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन

वहीं, रामपुर मनिहारान में भी टीम ने छापेमारी कर विपिन पंवार की डेयरी से दूध के नमूने लिए। टीम में एसडीएम संगीता के साथ ही खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंदल सिंह, वरुण कुमार एसएचओ, मनोज कुमार व विशाल कुमार रहे। एसडीएम संगीता ने कहा कि खाद्य पदार्थों में लगातार मिलावट की शिकायतों मिल रही थी। इसके मद्देनजर ही उक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें