फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम शहर में लगवाएगा 40 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम शहर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने को तीन माह में चालीस हजार पौधे लगाएगा। पौधे की सुरक्षा के लिए इस बार फाइबर के ट्री गार्ड लगाएगा, क्योंकि लोहे के ट्री गार्ड चोरी होने का खतरा रहता है। निगम ने बाकायदा इन पौधों को नियमित रुप से पानी देने के लिए दो टैंकर भी लगाए हैं। मेयर संजीव वालिया ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने तीन माह में चालीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 25 हजार पौधे सहारनपुर विकास प्राधिकरण और 15 हजार पौधों की व्यवस्था निगम द्वारा की जाएगी। मेयर संजीव वालिया ने बताया कि हरियाली बढ़ाने के लिए शहर भर में यह पेड़ लगाए जाएंगे। पार्षदों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं से इसमें सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए इस बार फाइबर के ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए आईटीसी से बात हो गई है। इन पौधों को नियमित रुप से पानी देने के लिए दो टैंकर लगाए गए हैं। इसके अलावा पौधों की देखरेख के लिए अलग से समिति बनाई गई है। तीन माह की अवधि में यह पेड़ लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें