फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांगतुक जिलाधिकारी ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवांगतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरिक गति से समाधान और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और विकास भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता की सूची में शामिल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सबको साथ लेकर विकास कराया जाएगा। शांति व्यवस्था कायम रखकर जनपद का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराना और प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को गंभीरतापूर्वक लागू कराया जाएगा। नए जिलाधिकारी 2006 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पहले वे आईएएस एलाइड के तौर पर रक्षा मंत्रालय में अपनी सेवा दे चुके हैं। मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले नए जिलाधिकारी गुजरात कैडर के अधिकारी है और 12 सितंबर 2017 से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने बताया कि वे गुजरात में भी करीब साढे़ चार वर्ष कलेक्टर रह चुके हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें