फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में पशु वधशालाओं का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में पशु वधशालाओं का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। एसडीएम के नेतृत्व में श्रम, प्रदूषण एवं खाद्य सहित आधा दर्जन विभागों के अधिकारियों की टीम ने नगर की दोनों पशु वधशालाओं का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम युगराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोई गंभीर खामी नजर नहीं आई है। सभी विभागों द्वारा संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी और शासन को भेजी जाएगी। जांच टीम में क्षेत्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपेंद्र अवस्थी, पर्यावरण प्रदूषण विभाग के एनफोसर्मेंटअधिकारी गीतेश चंद्र, पवन मिश्रा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी रणधीर सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनवर अंसारी, नपा के अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी, एसएसआई तूफान सिंह भाटी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें