फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ किसानों ने बीजेपी को वोट दिया था, उस पर बीजेपी सरकार खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन

चौ. विनय कुमार यहां ब्लाक कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को किसानों की कोई चिंता नही है। किसानों को उनका गन्ना मूल्य भुगतान समय से नही मिल रहा है। आए दिन डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। उत्तर प्रदेश के किसानों को सभी प्रदेशों से अधिक दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है। बीजेपी सरकार किसानों की आय दुगनी करने की बातें तो करती है, लेकिन इस ओर कोई सकारात्मक कदम नही उठाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा की तु़लना में किसानों को बिजली के कई गुना बिल भरने पड़ रह हैं। बिजली अधिकारियों द्वारा बिजली बिलों की वसूली के नाम पर किसानों की एफ आईआर दर्ज कर शोषण किया जा रहा है। बीजेपी सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं तथा किसानों की कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी सरकार ने शीघ्र ही किसानों के हित में ठोस कदम नहीं उठाए तो भाकियू बीजेपी का खुलकर विरोध करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, जिला महामंत्री अशोक कुमार, युवा जिलाध्यक्ष चौ. मेवाराम, जयपाल प्रधान, संजीव उर्फ मनीष, मेनोज कमाली, कुलदीप छुटमलपुर, प्रदीप ठाकुर, महीपाल, सताबसिंह, श्यामसिंह व डा. इदरीश अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें