फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट की मस्ती, झूमे खेल प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट की मस्ती, झूमे खेल प्रेमी
विज्ञापन

सहारनपुर। आईपीएल फैन पार्क में रविवार को दर्शकों की खासी भीड़ जुटी। बड़ी स्क्रीन पर भारी भीड़ के बीच मैच के लुत्फ ने लोगों की रविवार की छुट्टी की शाम को मस्त बना दिया। रविवार को खेल प्रेमियों ने पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का देखा, जबकि दूसरा मैच किंग्स इलेविन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स का रहा।
गांधी पार्क मैदान में सजे आईपीएल फैन पार्क में रविवार की शाम हुए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में धूप के बावजूद खेल प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे। मैच देखने पहुंचे दानिश और मुकर्रम ने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स उनकी फेवरेट टीम है, जिसका कोई मैच वह बिना देखे नहीं छोड़ते हैं। और जब बात आईपीएल फैन पार्क में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की हो तो क्यों ऐसा मौका छोड़ें। पार्क में मिले रवि, शुभम और अमित ने बताया कि वह रोहित शर्मा के फैन हैं और मुंबई इंडियंस को जीतते देखना चाहते हैं। मैच के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। दर्शकों को एंट्री के दौरान लकी कूपन दिए गए। मैच के दौरान दर्शकों को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के फ्लैग भी फ्री में वितरित किए गए। हाथों में फ्लैग लिए खेल प्रेमियों ने अपने उत्साह का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल फैन पार्क के लिए मैंने चेयरमैन राजीव शुक्ला से अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने तुरंत मान लिया। इससे पहले हमने 2016 में भी सहारनपुर में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया था। खास बात यह है कि मेरठ जैसे शहर को अभी तक एक बार भी आईपीएल फैन पार्क लगाने की मौका नहीं मिला है। प्रयास यही है कि इस तरह के आयोजनों से सहारनपुर में क्रिकेट के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके।
- अकरम सैफी, आईपीएल मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें